बसना

बसना: होटल में खाना खाने गए यूवक की बाईक हुआ पार

बसना@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चोरी का मामला सामने आया है।अनंद दास मानिकपुरी ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम मुनगाडीह चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद का रहने वाला है  दिनांक 07/04/2025 को नाती अमित दास मानिकपुरी और गांव के हरीसिंग सतनामी, खेलकुमारी सतनामी, जलीराम सतनामी जमीन का रजिस्ट्री कराने के लिये होण्डा साईन 125 (ग्रीनी ग्रेय मटेलिक) मो0सा0 क्रमांक CG06HC4649 से ‍तहसील आफिस बसना आये थे। कि दोपहर 02-00 बजे के मध्य रंजन होटल के सामने बस स्टैण्ड बसना में खाना खाने के लिये गये थे और मो0सा0 को रंजन होटल के सामने खडा किये थे। मो0सा0 का चाबी निकालकर  नाती अमित दास रखा था। खाना खाकर  02-30 बजे के आसपास होटल से बाहर निकलकर देखे तो सामने मो0सा0 क्रमांक CG06HC4649 नही था। आसपास पता तलाश किये कही पता नही चला । किसी अज्ञात चोर द्वारा होण्डा साईन 125 (ग्रीनी ग्रेय मटेलिक) मो0सा0 क्रमांक CG06HC4649 कीमती 30,000 रूपये को चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!