बसना

भाजपा मंडल गढ़फुलझर के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन.

शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल/बसना:
मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा मंडल गढ़फुलझर के कार्यकर्ताओं के द्वारा तोषगाँव चौक गढ़फुलझर में विराट व्यक्तित्व और पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी जी के दुखद निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ – साथ सैकडों के संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित हुए ।
कार्यकर्ताओं और ग्रामीणजनों के द्वारा कैंडल जलाकर तथा बाजपेयी जी के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बाजपेयी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुवर्धन प्रधान जी के द्वारा उनकी स्मृतियाँ कार्यकर्ताओं को सुनाई गई और उनके द्वारा प्रधानमंत्री काल मे लिए गए ठोस निर्णयों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी जो भारत के लिए आगे चलकर वरदान साबित हुए । अंत में सभी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 02 मिनट मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना किये । इस सभा मे मण्डल महामंत्री राजेन्द्र पटेल , युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवकिशोर साहू , किसान मोर्चा अध्यक्ष माधव साव , किसान मोर्चा महामंत्री प्रहलाद साहू , युवा मोर्चा जिला सदस्य हरजिंदर सिंह , गौरचन्द्र प्रधान , अरविंद मिश्रा , अजा महामंत्री युगल खूंटे , युवा मोर्चा कार्यालय मंत्री योगेश साव , प्रह्लाद बारीक , मोहर सिंह ,हलधर साव , पुरुषोत्तम वैष्णव , राकेश साव , हरजीत सिंह जटाल , अंजय साव , मनोज , सहदेव साव सहित सैकड़ों के संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे उक्त जानकारी मण्डल मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव ने दी ।
———————————————————–

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!