नीलांचल सेवा समिति द्वारा अटल जी के लिए श्रद्दांजलि सभा आयोजित

बसना। कल 16 अगस्त शाम को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानीत अटल बिहारी वाजपेयी के निधन होने से आज नीलांचल सेवा समिति के संरक्षक सम्पत अग्रवाल के दिशानिर्देश में नीलांचल भवन बसना में शोक सभा का आयोजन किया गया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर शांति पाठ किया गया उसके बाद नीलांचल सेवा समिति के सरंक्षक श्री सम्पत अग्रवाल जी ने सर्वप्रथम स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि श्रद्धाअर्पित किया . इसके बाद समिति के सभी सदस्यों ने बारी बारी से अटल जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया.

इस अवसर पर सम्पत अग्रवाल ने नीलांचल सेवा समिति के समस्त सदस्यो को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति के क्षेत्र में वाजपेयी जी को भगवान का दर्जा माना जाता है, और भारत देश को विकास की ओर अग्रसर करने में बहुत बड़ा योगदान है, जिसके कारण आज पूरे भारत देश मे शोक मनाया जा रहा है। इसी कारण आज होने वाली सेवा समर्पण यात्रा को स्थगित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में नीलांचल सेवा समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।



























