महासुमंद

महासमुंद:मोटर सायकल को हटाने कहने पर पिटाई मामला हुआ दर्ज

महासमुंद ।  आरक्षी केद्र अंतर्गत डंडे व स्टील राड से मारपीट का मामला सामने आया है।संतराम साहू  ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड न0 10 ग्राम भुरका में रहता है पढा लिखा नहीं है, खेती किसानी का काम करता है।  दो लडका बडा राधेश्याम साहू, छोटा हिरेश कुमार साहू है।  छोटा लडका हिरेश साहू डेटिंग पेटिंग का काम करता है कि दिनांक 20/08/2025 को  लडका हिरेश साहू काम में महासमुंद गया था। रात्रि करीब 10/30 बजे गांव का लेखराम साहू फोन करके बताया कि ग्राम परसकोल शितली नाला पुल के पास हिरेश साहू को चोट लगा है जल्‍दी पहुचो। तब अपने बडे बेटा राधेश्याम साहू के साथ शितली नाला पुल के पास पहुचा वहा पर कोई नहीं था  फोन कर बताया कि थाना महासमुंद पहुचने बोला तो थाना पहुंचा तो देखा कि  लडका हिरेश साहू लहु से लथपथ था, सिर, दाहिने आंख , बाया हाथ, पीठ, चेहरा में चोट लगा था, तब  अपने लडका से पुछा कि क्या  हुआ तब  लडका हिरेश साहू बताया कि मै काम कर घर जाने के लिए लेखराम साहू के साथ कार में आ रहे थे, रात्रि करीब 09/30 से 10 बजे के मध्य परसकोल शितली नाला पुल के पास पहुचे थे कि पुल के बीच रोड में एक मोटर सायकल खडी थी वहा पर कुछ लोग बैठे थे, तब  कार को रोककर मोटर सायकल को हटाने बोला तो वहा पर बैठे गांव भुरका का संजय निषाद तुम कौन होते हुये मोटर सायकल को हटाने बोलने वाला कहकर  अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये डंडा व स्टीेल राड से मारपीट किया, तथा उसके अन्य साथी लोग भी गाली गलौच कर मारपीट किये है, मारपीट को देख कर लेखराम साहू बीच बचाव किया है मारपीट से सिर, दाहिने आंख , बाया हाथ, पीठ, चेहरा में चोट लगा है खुन निकल रहा था फिर  लेखराम साहू व गांव के दो तीन लडके थाना महासमुंद लेकर आये फिर थाना से पुलिस वाले ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद लेकर गये बताया तब घटना की जानकारी हुआ। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!