सरायपाली : जीवित को मृत बताकर फर्जी किसान किताब से लाखों रुपये का आहरण मामला दर्ज

सरायपाली आरक्षी केन्द्र के अंतर्गत ग्राम मोखापुटका में जीवित को मृत बताकर फर्जी किसान किताब से करीबन 1 लाख रू. से ज्यादा राशी का आहरण कर किया धोखाधड़ी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है. कृष्णा चौधरी पति चैतन्य चौधरी ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम मोखापुटका थाना व तहसील सरायपाली जिला महासमुंद की रहने वाली है। उसके ससुर का का नाम रविलाल चौधरी है जिनकी मृत्यु दिनांक 11/08/2018 को हो चुकी है उनके नाम से जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा सरायपाली के बचत खाता क्रमांक 124 000 260 132 संचालित था जिसका नामिनी उनकी सास प्रियावती को नियुक्त किया गया है। जिसमें उनकी सास की धान बिक्रय की राशि करीब एक लाख रूपये से ज्यादा की राशि जमा था। जिसे उनके जेठ मुकेश चौधरी आत्मज रविलाल चौधरी द्वारा उसकी सास प्रियावती चौधरी के जिवित रहते हुये मृत बताकर अपना नाम नामिनी के रूप में जोडकर फर्जी तरीके से संपूर्ण राशि निकाल लिया एवं किसान किताब क्रमांक पी-0724718 का फर्जी पट्टा बनाकर फर्जी तरीके से उनके ससुर स्वं0 रविलाल चौधरी का फौती कटवा लिया है। पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.






























