पिथौरा : जोन स्तर पर करेंगे प्रदर्शन युवा वैज्ञानिक

स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने ,सृजनात्मक विकास करने ,अपने आसपास की समस्या के लिए नये विचारों से समाधान निकालने जिला स्तरीय पंडित जवाहरलाल नेहरू पश्चिम भारत विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान सेमिनार का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय महासमुंद में किया गया । जिसका मुख्य विषय प्रौद्योगिकी एवं खिलौने रहा। जिनके अंतर्गत 7 उप कथानक रखा गया था जिसमे जिले के सभी विकासखंड के कक्षा 8 से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर मांडल प्रस्तुत किए।जिला स्तरीय विज्ञान मेला में पिथौरा विकासखंड के संस्कार शिक्षण संस्थान के संचालक गौरव चंद्राकर के मार्गदर्शन में मॉडल तैयार किया गया विभिन्न विद्यालय के 12 बच्चों का मॉडल प्रोजेक्ट सेमिनार में जिला स्तरीय विज्ञान मेले में पिथौरा ब्लाक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक मॉडल जोन स्तरीय विज्ञान मेला रायपुर के लिए चयन किया गया है जिसका आयोजन 30 सितंबर को शिक्षा महाविद्यालय रायपुर में आयोजित किया जाएगा जहां इन मॉडलों का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान मेले के लिए किया जाएगा।
सभी चयनित प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी एस चंद्रसेन, हिमांशु भारतीय सहायक संचालक, विज्ञान मेला जिला नोडल प्रभारी हेमेंद्र अचार्य, जगदीश सिन्हा, विकास खंड शिक्षा अधिकारी के के ठाकुर, अतुल प्रधान बीआरसीसी, आसाराम बरिहा प्राचार्य, अमृत लाल पटेल, विजय लक्ष्मी पटेल, जीएम साहू शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा, ज्योति जोशी प्राचार्य, रजिंदर खनूजा व्यवस्थापक सरस्वती शिशु मंदिर पिथौरा, नरेश नायक प्रधान पाठक ,पुष्पकांत साहू शासकीय कन्या मिडिल अंग्रेजी विद्यालय पिथौरा, खगेश्वर डडसेना संकुल समन्वयक, रमेश प्रजापति व्याख्याता शिक्षक गड़बेड़ा विद्यालय, सीमा गौरव चंद्राकर संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा ,हेमंत खूंटे विज्ञान सभा पिथौरा ने अगले स्तर के लिए बधाई एवम् शुभकामनाएँ दी है।

























