छत्तीसगढ़

थलसेना भर्ती रैली हेतु निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण 20 फरवरी से


कवर्धा (काकाााखबरीला)। भारतीय थलसेना द्वारा छत्तीसगढ़ के युवाओं हेतु भर्ती रैली का आयोजन कबीरधाम जिला मुख्यालय में 16 अप्रैल 2020 से 25 अप्रैल 2020 तक किया जा रहा है। भर्ती रैली हेतु कबीरधाम जिले के इच्छुक युवाओं को भर्ती रैली से संबंधित शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा एवं अन्य आवश्यक टिप्स हेतु दिनांक 20 फरवरी 2020 से निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाना है। निःशुल्क प्रशिक्षण में भाग लेना चाहते है, वे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कबीरधाम तथा समस्त समीपस्थ थाना प्रभारियों से जानकारी प्राप्त कर सकते है। सैन्य भर्ती हेतु आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति-निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, आधार कार्ड, एन.सी.सी. प्रमाण पत्र (यदि हो तो) की छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो सहित अपनी उपस्थिति 20 फरवरी 2020 को पुलिस लाईन कबीरधाम में समस्त आवश्यक दैनिक सामग्रियों के साथ दे सकते है। अभ्यर्थियों का चयन सैन्य भर्ती रैली में निर्धारित आवश्यक मापदण्ड जैसे ऊॅचाई, वजन, सीना, शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जायेगा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!