नौकरी

नौकरी: उद्यमी मित्रों की निकली भर्तियां जानिए डिटेल

नौकरी . उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के तहत उद्यमी मित्रों की भर्तियां निकाली हैं। हाल ही में हुए यूपी इन्वेस्टर समिट में आए निवेश के तहत निवेशकों की सहायता के लिए यह उद्यमी मित्र नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही सरकार के विभिन्न विभागों में भी इनसे सहयोग लिया जाएगा।

105 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट oims.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 9 मार्च है। यहां 105 पद भर्ती के माध्यम से भरे जा रहे हैं। इनमें जनपदों के लिए 70 पद, इन्वेस्ट यूपी कार्यालय के लिए 10 और औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिए 25 पद शामिल हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ एमबीए और कंप्यूटर नॉलज रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास 1 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।

एज लिमिट

उम्मीदवारों की उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

सैलरी

सैलरी – 30,000 रुपए
मकान किराया भत्ता – 10,000
निवेशकों को सुविधा प्रदान करने के लिए – 10,000 प्रतिमाह
यात्रा भत्ता- 20,000 का अतिरिक्त भुगतान

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!