छत्तीसगढ़

संतोष रूंगटा ग्रुप में 50 से अधिक कंपनियां आ रही 2000 से ज्यादा युवाओं को देने नौकरी…

रायपुर (काकाखबरीलाल).नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भिलाई और रायपुर में स्थित संतोष रुगटा ग्रुप ऑफ स्टीट्यूशंस (आर-1) की पहल प्लेसमेंटनामा’ के तहत यह मौके युवाओं को मिलेंगे। देश की 30 नामी मल्टीनेशनल कंपनियों ने छत्तीसगढ़ के होनहारों को शानदार पैकेज पर हायर करने का फैसला लिया है। इसकी शुरुआत 8 अगस्त से होने जा रही है।

ओपन कैंपस प्लेसमेंट में इंजीनियरिंग, साइंस, कला, फार्मेसी में 2018 से 2021 बैच के स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे। प्लेसमेंटनामा 22 अगस्त तक जारी रहेगा। सबसे खास बात यह है कि यह प्लेसमेंट पूरी तरह से मुफ्त होगा। किसी भी स्टूडेंट को पंजीयन करने के लिए। भी शुल्क नहीं देना होगा। प्रदेश के हर जिले से स्टूडेंट्स शामिल हो पाएंगे.ऐसे करें ऑनलाइन पंजीयन
• रुगटा समूह के डायरेक्टर सोनल रुंगटा ने बताया कि इस वर्चुअल रिकूटमेंट ड्राइव में पंजीयन के लिए स्टूडेंट्स को वेबसाइट placementnamaa.rungta.ac.in पर जाना होगा। • यहां आपको एक पेज मिलेगा, जिसमें पंजीयन के लिए फार्म दिया गया है। इसमें अपनी पर्सनल व शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी।

•जैसे ही आप पूरा फार्म भरेंगे, सब्मिट करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वेरीफिकेशन कोड मिलेगा। • इसके बाद पेज पर दिख रहे रिक्रूटमेंट ड्राइव ट्रेनिंग के बटन पर क्लिक करना होगा।।

• यहां क्लिक करने के बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

• ओटीपी में एक कोर्ड भी मिलेगा, जिसको एंटर करते ही आप कंपनियों की प्रोफाइल देख पाएंगे।

• इसके बाद जिस भी कंपनी के लिए एप्लाई करना चाहते है उस पर क्लिक करेंगे।

ऐसे होगा चयन
• इस ओपन कैंपस ड्राइव को वर्चुअल तरीके से बेहद आसान बनाया गया है। पूरी प्रक्रिया संस्थान की बेवसाइट पर ही पूरी होगी। • जिस भी कंपनी में आपने एप्लाई किया है, वहा से आप रिटर्न एग्जाम के लिए इलेजिबल हो जाएंगे। • फिर कंप्यूटर या मोबाइल के जरिए रिकूटमेंट का रिटर्न टेस्ट देना होगा।

• खुद को साबित करने वाले अभ्यर्थी गुप डिस्कशन का हिस्सा बनेंगे।

• इस राउंड में सफल होने वाले सीधे कंपनियों के एच आर के साथ जुड़कर तरीके सेट में शामिल होंगे।

• सभी को पार करने वाले अभ्यर्थियों को कंपनियों से ऑफर लेटर मिल जाएंगे।

इतनी कंपनिया देंगी नौकरियां
टेक्नोवर्ड का नोबेक टेक्नोलॉजी वन कोड, टेक बिस्माइडस, बजाज, एटर बिज, इनोडिड, एसजीएस, एनआईबीएफ, जस्लामल, कोलावेरा, नेक्टर इफोटेल, महिंद्रा ट्रैक्टर्स, प्लेनेट स्पार्क आदि।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!