बसना

हाईस्कूल बड़ेटेमरी मे स्वागत एवं विदाई समारोह संपन्न

बसना (काकाखबरीलाल).शास.हाइस्कूल बड़ेटेमरी की पवित्र धरा पर दिनाँक 28 मार्च को विदाई एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे सेवानिवृत नाग सर थे तथा स्वामी आत्मानंद मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक बी पी पुरोहित एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता शा हाई स्कूल बड़ेटेमरी के प्राचार्य एस के प्रधान जी ने किया।सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण अतिथिगणो द्वारा किया गया !इस दौरान सरस्वती वंदना व्याख्याता साव सर ने प्रस्तुत किया ।
तत्पश्चात शिक्षा जगत से सेवानिवृत नाग सर का शाल ,श्रीफल तथा गमछा से सम्मान किया गया तदुपरांत नव पदोन्नत प्रधान पाठको एवं स्थानांत्रित होके आये एवं संकुल से अन्यत्र
स्थानांतरित शिक्षकों का भी शाल ,श्रीफल गमछा पेन से सम्मानित किया गया ।सम्मानित होने वाले प्रधान पाठको मे श्री वारिश कुमार (समन्वयक)प्रधान पाठक बड़ेटेमरी ललित भार प्रधान पाठक खवासपाली, सरिता प्रधान प्रधान पाठक पाठियापाली ,गुलाब राय पटेल प्रधान पाठक सराईपाली ,श्रीमती रितापति
प्रधान पाठक जलकोट , तोप सिंह सिदार प्रधान पाठक हबेकांटा, शामिल है! स्थानांतरित होके आये प्राथमिक शाळा मे जय कुमार पटेल सर ,जलकोट प्राथमिक स्कुल मे श्रीमती प्रीतम पटेल तथा अन्यत्र स्थानांतरित शिक्षको मे एम के भोई सेजेस बसना श्रीमति गिरिजा वैष्णव सेजेस बसना आदि शामिल थे ।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मंच संचालक श्री शामल सर ने सम्बोधन के लिए कहा,ललित भार प्रधान पाठक ने विदाई ले रहे नाग सर को भविष्य
के लिए शुभकामनाएं दी तथा साथीगण प्रधान पाठको को बधाईयां दिये ।महेन्द्र वर्गे ने भी सभा को सम्बोधित किया बी पी पुरोहित जी ने चुटकुले से सभा को बंधे रखा एवम स्वस्थ रहने के गुर बताये. एस के प्रधान सर ने सम्बोधन में सभी शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना की.आभार प्रदर्शन वारिश द्वारा किया गया.. इस अवसर पर सहायक शिक्षक शंकर अग्रवाल, राजेंद्र साहू, बिसम्भर ठाकुर, नरेश भोई,दिव्यानंद भोई.प्रधान पाठक पिरीति पटेल तेजराम से शिक्षिका नीलम कुमार,झामा ध्रुव उपस्थित थे.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!