बसना:बैगलेस डे पर गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता

बसना (काकाखबरीलाल).शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में बैगलेस डे पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम बच्चों को सर्वांगीण विकास हेतु बहुत प्रेरित कर रहे हैं बच्चे भी प्रत्येक शनिवार को होने वाले बैगलेस डे पर क्रियाकलापों में भाग लेने के लिए बहुत उत्साही रहते हैं। शनिवार को प्रत्येक दिवस बैगलेस डे के अवसर पर योग व्यायाम सुभाषितानि पठन गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता खेलकूद के कार्यक्रम इस प्रकार अनेक कार्यक्रम विद्यालय में आयोजित किए जाते हैं जो बच्चों के विकास के साथ-साथ उन्हें स्कूल से जोड़ने हेतु बहुत प्रेरित कर रहे हैं। आज विद्यालय में सबसे पहले डॉक्टर वीरेंद्र कर एवं डॉक्टर गिरधारी साहू द्वारा संधि योग ताड़ासन ,वृक्ष आसान ,वीरभद्र आसान आदि का अभ्यास कराया गया तत्पश्चात बहन अलका कर कक्षा पहली द्वारा बच्चों को सुभाषित पठन कर अभ्यास कराया गया तत्पश्चात बच्चों ने गणित प्रश्न मंच में बड़े सवालों का जवाब मौखिक दिया प्रश्न कर्ता के रूप में डॉक्टर वीरेंद्र कर एवं उत्तर की जांच डॉक्टर गिरधारी साहू द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम बच्चों के लिए बहुत प्रेरणास्पद रहा क्योंकि बच्चे गणित के बड़े सवालों के उत्तर मौखिक देते हैं और बहुत ही कम समय में देते हैं जिससे उनका गणितीय कौशल अद्भुत रूप से विकसित हो रहा है विद्यालय में चलाए जा रहे इस प्रकार के बहुमुखी कार्यक्रमों से पालक एवं स्थानीय नागरिकों जन प्रतिनिधियों में अत्यंत उत्साह का संचार हो रहा है इन सभी कार्यक्रमों के कारण सभी पालक विद्यालय के विकास में सदैव अपना योगदान दे रहे हैं एवं वनांचल का यह विद्यालय शासकीय प्राथमिक शाला करना पाली शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदंडों को स्थापित करते जा रहा है। विद्यालय में शिक्षकों के प्रयास से आदरणीय विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसना जे आर डहरिया एवं आदरणीय बीआरसीसी श्री पूर्णानंद मिश्रा जी अत्यंत प्रसन्न हुए एवं विद्यालय परिवार को सदैव शिक्षा के क्षेत्र में आगे रहने हेतु बधाई दी एवं भविष्य में और बहुत परिश्रम कर शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाते रहने हेतु प्रेरित किया।




























