सरायपाली: लात घुंसा से मारपीट मामला दर्ज

बलौदा( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में राजकुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम खैरझिटकी थाना बलौदा जिला महासमुन्द छ0ग0 का निवासी है। दिनांक 09.10.2023 को लगभग 02-03 बजे खाना खाकर आराम कर रहा था। पत्नि कुंती साहू घर के दरवाजे के पास खड़ी थी, गांव का नुराधन साहू पिता रघुनाथ साहू पत्नि को देखकर पुरानी रंजिश की बात को लेकर गाली-गलौच करने लगा जिसे सुनकर पत्नि घर अंदर आकर नुराधन द्वारा गाली-गलौच करनें की बात को बताई तब घर से बाहर निकल कर नुराधन को गाली-गलौच करनें को मना किया, तब नुराधन साहू गाली-गलौच कर जान से मारनें की धमकी देने लगा, तब कैसे मारेगा बोला तो नुराधन साहू पकड़कर जमीन में पटक कर जान सहित मार दुंगा कहकर लात घुंसा से मारपीट करने लगा, जिसे गांव का दिनबंधु साहू, खीरसागर डडसेना, जोगेश्वर मेहेर गाली-गलौच, मारपीट करते देखे व छुड़ाये हैं, यदि ये लोग नही छुड़ाते तो नुराधन साहू जान से मार देता। बायें गाल में किस चीज से चोट पहुंचाया है जानकारी नही है किन्तु नुराधन साहू द्वारा दांत से काटा जैसा लग रहा है। पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.































