सरायपाली

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में शहर यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

सरायपाली(काकाखबरीलाल)।छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी के आदेशानुसार महासमुंद जिलाध्यक्ष अमन चन्द्राकर के निर्देश में आज सरायपाली शहर में केंद्र सरकार के द्वारा लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में शहर यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

सरायपाली यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनप्रीत सिंह रैना के नेतृत्व में पेट्रोल पंप में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी गई वही यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव आफताब हुसैन ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा की लॉक डाउन से सारा देश लड़ रहा केन्द्र सरकार को जनता को राहत देने के बजाय लगातार 17 दिनों से पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर रही जो कि निंदनीय है आफताब हुसैन ने कहा कि ये वही बीजेपी है जो विपक्ष में रहते हुए महगाई को डायन का नाम दिया था आज वही बीजेपी महँगा पेट्रोल डीजल पर चुप्पी साधी हुई है।

विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए वरिष्ठ कांग्रेस वकील रामनारायण आदित्य ने कहा कि महँगा डीजल पेट्रोल से हर वर्ग को नुकसान होगा पेट्रोल डीजल के महँगे होने से ट्रासपोटिंग महँगा होगा आम जरूरत की चीजो पर असर पड़ेगा ।

किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पुष्पेंद्र पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार की पेट्रोल डीजल में बेहिसाब वृद्धि से किसानों पर अतिरिक्त खर्च का बोझ बढ़ रहा आज किसान फसल उगाने की तैयारी कर रहा उसे राहत देने के बजाय उनकी जेब मे वजन बड़ा रही सरकार आज किसानों को सबसे ज्यादा डीजल की जरूरत है परंतु आज तक के इतिहास में ये पहली बार होगा की पेट्रोल से महँगा डीजल हो गया तत्काल मोदी सरकार को तेल की कीमतों को कम करना चाहिए विरोध प्रदर्शन में शामिल आईटी सेल महासमुंद लोकसभा अध्यक्ष ज़फर उल्ला, वीरेंद्र यादव, वसीम हुसैन,सुरेश पटेल, धीरज नायक, रामनारायण आदित्य, पुष्पेंद्र पटेल, राजा, शामिल रहे।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!