सरायपाली

बलौदा : दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन की तस्करी करने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने दबोचा

सरायपाली (काकाखबरीलाल). छत्तीसगढ़ के महासमुंद पुलिस ने दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन की तस्करी करने वाले 2 आरोपी को पकड़ा है. आरोपी पैंगोलिन को बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे थे. उससे पहले ही पुलिस ने इन्हें धर दबोचा. पुलिस ने आरोपियों को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत गिरफ्तार किया है.महासमुंद जिला वन्य जीव के शिकार और वन्य जीव की तस्करी के लिए तस्करों का स्वर्ण स्थली बन गया है. जिले में लगातार जंगली जानवरों का शिकार होता है. दुर्लभ विलुप्त वन्य जीवों की तस्करी जिले में लंबे समय से जारी है. वन विभाग और पुलिस कार्रवाई भी करती है, लेकिन तस्करी बदस्तूर जारी है.

आज बलौदा चौकी क्षेत्र के ग्राम जामपाली में पैंगोलिन के साथ आरोपी नेपाल सिदार और डमरू सिदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पैंगोलिन को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे. जीवित पैंगोलिन करीब 11 किलो का है. आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम 1972 की धारा 9/39/51के तहत कार्रवाई की गई है.विलुप्त प्राय दुर्लभ प्रजाति के पैंगोलिन की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में करोड़ों की कीमत है. इसी वजह से तस्कर पैंगोलिन की तस्करी कर रहे हैं. एक साल के अंदर पुलिस ने दूसरी बार जीवित पेंगोलिन की तस्करी करते आरोपियों को पकड़ा है.

बता दें कि इससे पहले महासमुंद जिले के बसना पुलिस ने बारनयापारा क्षेत्र से दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीव पैंगोलिन की तस्करी करते 3 तस्करों को गिरफ्तार किया था. आरोपियों को पुलिस ने बलौदाबाजार मार्ग के ग्राम चनाट-दलदली के बीच पकड़ा, जहां से उनके पास से जीवित पैंगोलिन बरामद किया था.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!