सरायपाली
माँ संतोषी सेवा समिति द्वारा,प्रतिदिन दिया जाता है भोजन अन्य प्रातों में है बहु चर्चित

छत्तरसिंग पटेल,सरायपाली,माँ संतोषी सेवा समिति द्वारा विगत 7 फरवरी 2018 से प्रतिदिन जरूरत मंदो को भोजन कराया जाता है. समिति सदस्यों से मिली जानकारी अनुसार जब से जरुरत मंद लोगों के लिए भोजन की ब्यवस्था किया जा रहा है तभी से कभी भी चंदा की आवश्यकता नहीं हुई है लोग स्वयं आकर गुप्त दान व भोजन की ब्यवस्था करते हैं . यहाँ भोजन के समय सदस्य ब्यवस्था देखने के लिए प्रतिदिन पहुचते है, समिति के सभी सदस्य निस्वार्थ भाव से जरूरत मंदो के लिए भोजन की ब्यवस्था करते हैं. भोजन 1 बजे प्रारंभ होकर ढाई बजे तक चलता है.
AD#1



























