सरायपाली जनपद में भाजपा ने मारी बाजी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों ही भाजपा से

(सरायपाली काकाखबरीलाल). सरायपाली जनपद पंचायत में भाजपा ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के साथ ही काफी संख्या में भाजपा समर्थित जनपद सदस्य चुन कर आने के बाद ही तय हो गया था कि भाजपा की ही जनपद में सरकार बनेगी । अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होने के बाद जटाकन्हार क्षेत्र से निर्वाचित कुमारी भास्कर को अध्यक्ष को धर्मेंद्र चौधरी उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुवे । शासन द्वारा इन पदों के निर्वाचन हेतु 13 फरवरी तय किया गया था । आज सुबह से ही जनपद कार्यालय के सामने भाजपा व कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी पहुंच गए थे । भाजपा निर्वाचन को लेकर जहां निश्चिन्त व सतर्क थी तो वही कांग्रेस नगरपालिका जैसे कार्य को अंजाम दिए जाने की मूड में थी । ज्ञातव्य हो कि नगरपालिका चुनाव में भाजपा के 9 पार्षद व 2 निर्दलीयों के समर्थन के स्पष्ट बावजूद के बावजूद था कांग्रेस के मात्र 3 पार्षद चुनकर आने के बाद भी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष को पुनः उस पद पर अघोषित निर्णय से कुछ पार्षद नाराज होकर क्रास वोटिंग कर भाजपा के खिलाफ जाकर कांग्रेस को समर्थन दिए जाने से मात्र 3 पार्षदों के बावजूद कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा इस बार जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुवे जनपद में काबिज हुई । भाजपा ने नगरपालिका के अध्यक्ष चुनाव में पार्षदों द्वारा किये गए गद्दारी के कारण अध्यक्ष व सरकार बनाने से हुवे वंचित की ध्यान में रखते हुवे दूध का जला छाछ को भी फूंक कर पीता है के कहावत पर चली व इसमें उसे सफलता भी मिली । जनपद पंचायत भवन में सुबह से ही एसडीएम कुणाल दुदावत व सीईओ स्निग्धा तिवारी पहुंच कर चुनाव प्रक्रिया को अंजाम दिया । मतदान में भाग लेने सभी नवनिर्वाचित जनपद सदस्य निर्धारित समय के पूर्व पहुंच गए थे ।सुबह 11 बजे मतदान प्रारम्भ हुआ व दोपहर 3:30 को समाप्त हुआ । कार्यालय के बाहर भारी संख्या में भीड़ एकत्र थी । सभी चुनाव परिणाम जानना चाहते थे कि कोई अनपेक्षित परिणाम नगरपालिका के तर्ज पर तो नही आ रहा है । इधर भाजपा पूरी तरह आश्वस्त व सतर्क थी परिणाम को लेकर । अधिकृत घोषणा होने के पूर्व ही भाजपा ने ढेर सारे फटाखे पहले ही मंगवा लिए थे व फटाखे फोड़कर एक दूसरे को बधाई भी देने लग गए । थोड़ी देर में पीठासीन अधिकारी द्वारा अधिकृत घोषणा की गई कि क्षेत्र क्रमांक 21 की जनपद सदस्य कुमारी भास्कर को विजयी घोषित किया गया । कुमारी भास्कर को 13 व कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी क्षेत्र क्रमांक 14 से विजयी जनपद सदस्य दीपांजलि सरवंश को 12 मत प्राप्त हुआ । इस तरह मात्र 1 वोट से भाजपा प्रत्याशी कुमारी भास्कर अध्यक्ष निर्वाचित की गई । वही उपाध्यक्ष पद हेतु भाजपा से धर्मेंद्र चौधरी क्षेत्र क्रमांक 19 ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सोमेश्वर पटेल क्षेत्र क्रमांक 6को मात्र 1 वोट से हराया । धर्मेंद्र को 13 व सोमेश्वर को 12 वोट मिले । सरायपाली जनपद में कुल 25 जनपद सदस्य है जिनमे पूर्व में ही 4 निर्विरोध व 21 चुनाव में जीत कर आये। पीठासीन अधिकारी व एसडीएम कुणाल दुदावत ने विजयी दोनों प्रत्याशीयो को विजयी प्रमाण पत्र सौंपा । मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने पर सभी ने एक दूसरे को बधाई दी व विजयी जुलूस आतिशबाजी करते हुवे महासमुन्द भाजपा की जिलाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी व पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी के निवास जाकर आशीर्वाद ग्रहण किया व सभी ने एक दूसरे को बधाई दी ।भाजपा के इस टक्करपूर्ण चुनाव में ओम प्रकाश चौधरी ने अहम भूमिका निभाते हुवे दोनों पद भाजपा के झोली में डालने में सफल हुवे ।



























