सरायपाली

टांसफारमर चोरी के आरोप पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

(सरायपाली काकाखबरीलाल).

सरायपाली क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । इस संबंध में टीआई मल्लिका तिवारी ने जानकारी देते हुवे बताया कि सहायक अभियंता विद्युत मंडल सरायपाली द्वारा सरायपाली थाने में रिपोर्ट लिखाते हुवे कहा है कि 10 फरवरी को रात्रि ग्राम टीपा में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुँचाकर आईल की चोरी की गई है । पतासाजी करने के बाद ग्राम बिजराभाटा निवासी रामदुलार चौहान पिता भागउ चौहान द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुँचाकर तेल की चोरी की गई है ।
उक्त आरोपी को आज हिरासत में लेकर उसके पास से एक जरकिन , आरीपत्ति , पाना व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जप्त कर अपराध क्रमांक 46 / 2020 को धारा 379 , 427 / 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है । अन्य शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है ।
इस कार्यवाही में एएसआई धनेश तांडेकर व प्रसन्न स्वाईं शामिल थे ।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!