गरियाबंद

राजिम माघी पुन्नी मेला में 183 बेटियों के हाथ होंगे पीले…शासन द्वारा दिए जाएंगे 25 हजार की सहायता

(गरियाबंद काकाखबरीलाल).

राजिम माघी पुन्नी मेला में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल रही है। साथ-साथ पात्र हितग्रहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास भी किया जा रहा है। आगामी 16 फरवरी को मुख्यमंच के समीप जिले के 183 बेटियों के हाथ पीले होंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है।  महिला एवं बाल विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती जगरानी एक्का ने बताया कि कलेक्टर श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में विशेष तैयारी की जा रही है। आज तक 183 जोड़ो का पंजीयन किया जा चुका है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा होंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक अमितेष शुक्ल एवं विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत राजिम के अध्यक्ष श्रीमती रेखा राजू सोनकर होंगे। ज्ञात है राज्य शासन द्वारा गरीब बेटियों के विवाह के लिए 25 हजार रूपये की सहायता राशि दिए जाते हैं। विवाह का आयोजन 16 फरवरी रविवार को दोपहर 2 बजे से मुख्यमंच के समीप किया जाएगा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!