राजीव युवा मितान क्लब से युवाओं को एकजुट कर रहे हैं अध्यक्ष वेदांत साहू

गरियाबंद( काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ प्रदेश में गरियाबंद जिले की अलग पहचान शुरू से ही रही है, जिले के ग्राम पंचायत पांडुका से आने वाले वेदांत साहू राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं को एकजुट कर रहे हैं और समाजिक गतिविधियों में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं, राजीव युवा मितान क्लब ग्राम पंचायत पांडुका के अध्यक्ष वेदांत साहू ने अपने टीम में 40 से अधिक युवाओं को जोड़ा है, युवाओं की टीम समय समय पर बैठक कर स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता अभियान समेत प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दे रहे हैं. हाल ही में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर गरियाबंद जिले को दिए विकास कार्यो की सौगात के लिये समस्त राजीव युवा मितान क्लब और क्षेत्रवासीयो की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया और राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर संगठन ने जो विश्वास जताया है उसका वेदांत साहू ने आभार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया है, इन दिनों वेदांत साहू सोशल मीडिया में भी काफी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं साथ ही प्रदेश के मंत्रियों से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास कार्य और शासकीय योजनाओं पर चर्चा कर रहे हैं.





























