गरियाबंद

अंतरराष्ट्रीय साहित्य संस्था मगसम द्वारा राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया

– डिग्रीलाल जगत

घरघोड़ा (काकाखबरीलाल)। माता मंदिर सामुदायिक भवन में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ.मगसम के राष्ट्रीय संयोजक श्री सुधीर सिंह सुधाकर जी(दिल्ली)द्वारा नगर के गणमान्यों मा.श्री शशिनाथ नेगी जी,अधिवक्ता श्री देवेन्द्र पंडा जी,श्री राजेन्द्र गुप्ता जी, श्री नागर गोयल नेश्रीमती ममता चौधरी जी,धर्मपाल सिंह ठाकुर जी,श्री शशि गोयल जी,श्री उग्रसेन स्वर्णकार जी,पत्रकार द्वय श्री श्रवण चौहान जी घरघोड़ा व श्री प्रताप नारायण तमनार व श्री वेदसिंह ठाकुर, श्री पोनू गुप्ता, श्री भगवान दास,श्री धनराज शर्मा जी पप्पू पैंकरा श्री जी आर टंडन तथा जनसामान्य की गरिमामय उपस्थिति में तथा नवोन्मेष रचना मंच के सिरमौर अधिवक्ता श्री शंखदेव मिश्रा जी के सानिध्य में कलमवीरों को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया ।

सम्मानित साहित्यकार…..

डॉ.दिलीप गुप्ता, घरघोड़ा
लाल बहादुर शास्त्री साहित्य रत्न सम्मान
श्रीमती रुक्मणि सिंह, घरघोड़ा
रचना रजत प्रतिभा सम्मान
संजय बहिदार,घरघोड़ा
रचना रजत प्रतिभा सम्मान
सन्तोष कुमार पैंकरा,घरघोड़ा
रचना रजत प्रतिभा सम्मान
डॉ. प्रमोद सोनवानी,तमनार
रचना प्रतिभा सम्मान
प्रकाश गुप्ता, हमसफ़र रायगढ़
रचना रजत प्रतिभा सम्मान
अमित इश्क़ शर्मा,रायगढ़
रचना स्वर्ण प्रतिभा सम्मान

कार्यक्रम के अंत में नगरवासियों की ओर से श्री शंखदेव मिश्रा जी द्वारा मगसम संयोजक दिल्ली से पधारे श्री सुधीर सिंह सुधाकर जी का शाल,श्रीफल,डायरी,कलम व अभिनन्दन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया तथा श्री सुधीर सिंह सुधाकर जी,अधिवक्ता श्री शंखदेव मिश्रा जी एवं अधिवक्ता श्री देवेन्द्र पंडा जी के समापन उद्बोधन पश्चात कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्मपन्न हुआ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!