महासमुंद: पुरानी रंजिश की बात को लेकर मारपीट

महासमुंद। आरक्षी केद्र अंतर्गत पुरानी रंजिश की बात को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है।रमशीला बाई यादव ने पुलिस को बताई कि वह वार्ड न0 16 भाठापारा बम्हनी में रहती है, पढी लिखी नहीं है, रोजी मजदुरी का काम करती है । दिनांक 01/09/2025 को अपने घर मे थी, दोपहर करीब 01/30 बजे जेठ स्व0 हिरा लाल यादव के लडके खिलावन यादव, कमल यादव, मनोज यादव घर के सामने आया और गंदी गंदी गाली गलौच कर रहे थे आवाज सुनकर बाहर आयी और बोली क्यो गाली बक रहे हो कहने पर तीनो एक राय होकर पुरानी रंजीश की बात को लेकर अश्लीैल गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किया। मारपीट से दोनो हाथ, सिर व शरीर में दर्द है। घटना को पुत्र सुन्दर लाल यादव, वार्ड पंच गिरजा बाई यादव, अमरू निषाद देखे सुने है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



















