बसना:बाजार करने गया था युवक, लौटने पर गायब मिली बाइक जानिए मामला

बसना।ग्राम जमदरहा निवासी हरीराम बरिहा की मोटरसाइकिल साप्ताहिक बाजार से चोरी हो गई। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट चौकी भंवरपुर में दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरीराम बरिहा पिता जोगी बरिहा उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम जमदरहा चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद ने बताया कि दिनांक 19 मई 2026 को शाम करीब 5:30 बजे वे अपनी मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 06 जीसी 8445 से गांव के साप्ताहिक बाजार गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल बाजार पड़ाव के पास पीपल पेड़ के नीचे खड़ी कर बाजार करने चले गए।
करीब शाम 6:30 बजे बाजार कर वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। आसपास के लोगों से पूछताछ एवं काफी तलाश करने के बावजूद वाहन का कोई पता नहीं चल सका। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर मोटरसाइकिल चोरी कर ली।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।































