बसना

बसना:तेज हवा बनी आफत, धान संग्रहण केंद्र में लगी भीषण आग

बसना। धान संग्रहण केन्द्र बसना (गढ़फुलझर) में रविवार 25 मई 2026 को आग लगने से लगभग 90 हजार रुपये की क्षति हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात कृषक द्वारा खेत में आग लगाए जाने के बाद तेज हवा के कारण आग धान फड़ की बाउंड्री तक पहुंच गई। बाउंड्री से सटे क्षेत्र में रखे अनुपयोगी सड़े-गले डनेज (प्लास्टिक बोरी) और कैप कवर आग की चपेट में आ गए।
घटना में लगभग 1 लाख 75 हजार नग अनुपयोगी प्लास्टिक बोरियां, जिनकी अनुमानित कीमत 80 हजार रुपये बताई गई है, जलकर नष्ट हो गईं। इसके अलावा लगभग 20 नग अनुपयोगी कैप कवर, जिसकी अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये थी, भी जल गए। कुल मिलाकर करीब 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ।
आग लगने की सूचना दोपहर करीब 3 बजे दिन पाली चौकीदार द्वारा दी गई। प्रारंभिक स्तर पर बोर से पानी का छिड़काव कर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। इसके बाद सरायपाली से दमकल वाहन बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 287-बीएनएस, 324(3)-बीएनएस एवं 326(एफ)-बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!