बसना:शराबी पति की हैवानियत, पत्नी को डंडे से पीटकर किया घायल

बसना। थाना क्षेत्र के ग्राम खुसरूपाली में घरेलू विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खुसरूपाली निवासी ललीता बारीक ने थाना बसना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी शादी को लगभग 20 वर्ष हो चुके हैं तथा उनके एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उनका आरोप है कि पति सरजू बारीक रोज शराब पीकर घर आता है और झगड़ा-विवाद करता रहता है।
पीड़िता ने बताया कि 23 मई 2026 की रात उसका पति शराब पीकर घर पहुंचा। जब उसने खाना खाने के लिए कहा तो पति भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने हाथ-मुक्कों एवं घर में रखे डंडे से मारपीट की। घटना के दौरान उनकी पुत्री जयश्री बारीक ने बीच-बचाव किया।
मारपीट में महिला के सिर, मुंह, पीठ और गर्दन में चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर मायके उडेला से उसका भाई घनश्याम रात्रे और पिता गनपत रात्रे पहुंचे तथा उसे उपचार के लिए भंवरपुर अस्पताल ले गए।
पीड़िता की शिकायत पर बसना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 115(2) एवं 296 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
































