जांजगीर चांपा
एसडीएम की गाड़ी को हाइवा ने मारी टक्कर, अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान की घटना

जांजगीर(काकाख़बरीलाल)।रेत के अवैध खनन के खिलाफ अफसरों ने बुधवार देर रात कार्रवाई की। अवैध रेत परिवहन में लगे 9 ट्रैक्टर, 4 हाइवा और 1 जेसीबी को जब्त किया है।
इस दौरान जांजगीर एसडीएम मेनका प्रधान की गाड़ी को रेत से भरे हाइवा ने टक्कर मार दी। अवैध रेत के उत्खनन पर कार्रवाई के दौरान ये घटना सामने आई है। एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मारकर हाइवा चालक फरार हो गया है।
अमोदा रेत घाट के करीब मुख्य मार्ग की ये घटना है। एसडीएम की गाड़ी तहसीलदार प्रकाश साहू चला रहे थे। बुधवार देर रात अधिकारियों की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मचा है।
अधिकारियों के मुताबिक अवैध खनन में लगे लगभग सभी गाड़ियों को नाबालिग चला रहे थे। बिना परमिट और बिना लाइसेंस की गाड़ी जिले में दौड़ा रहे हैं माफिया।
AD#1






























