महासुमंद
महासमुंद: रेलवे पटरी पर मिली युवक की लाश

महासमुंद। कोमाखान के समीप खरियार रोड मार्ग पर बंधवापार के पास पटरी पर एक युवक की लाश मिली है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या केस बता रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोमाखान से खरियार रोड रोड की ओर बंधवापार के समीप एक अज्ञात युवक का शव मिला है। लाश की पहचान नहीं हो पाई है। कोमाखान पुलिस द्वारा अज्ञात युवक के बारे में पतासाजी की जा रही है।
AD#1






















