सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली बंफर भर्ती

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने आयकर अधिकारी, आईटी, आईटी सुरक्षा विश्लेषक, सुरक्षा अधिकारी, क्रेडिट अधिकारी, अर्थशास्त्री सहित स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए 23 नवंबर 2021 से ऑनलाइन मोड में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू होगी और 17 दिसंबर 2021 तक चलेगी।
पदों की संख्या : 155
सरकारी नौकरी:सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 155 पदों पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स के लिए 17 दिसंबर 2021 है आवेदन की आखिरी तारीख
3 दिन पहले
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने आयकर अधिकारी, आईटी, आईटी सुरक्षा विश्लेषक, सुरक्षा अधिकारी, क्रेडिट अधिकारी, अर्थशास्त्री सहित स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए 23 नवंबर 2021 से ऑनलाइन मोड में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू होगी और 17 दिसंबर 2021 तक चलेगी।
पदों की संख्या : 155
वैकेंसी डिटेल्स
पद का नाम पदों की संख्या
अर्थशास्त्री 1
इनकम टैक्स ऑफिसर 1
सूचना प्रौद्योगिकी 1
डाटा साइंटिस्ट (IV) 1
क्रेडिट ऑफिसर (III) 10
डाटा इंजीनियर (III) 11
आईटी सुरक्षा विश्लेषक (III) 1
आईटी एसओसी विश्लेषक (III) 2
जोखिम प्रबंधक (III) 5
तकनीकी अधिकारी (क्रेडिट) III 5
वित्तीय विश्लेषक (II) 20
सूचना प्रौद्योगिकी (II) 15
विधि अधिकारी द्वितीय 20
जोखिम प्रबंधक (II) 10
सुरक्षा (II) 3
सुरक्षा (I) 1
योग्यता
अर्थशास्त्री पद के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र / बैंकिंग/वाणिज्य/ आर्थिक नीति/ सार्वजनिक नीति में पीएचडी होनी चाहिए। साथ ही बैंक में काम करने का 5 वर्ष का अनुभव भी जरूरी है। वहीं डाटा साइंटिस्ट पद के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर साइंट में बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 20 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के कैंडिडेट्स को 5 वर्ष की छूट दी गई है।
आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 850 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं एससी व एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 175 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
सिलेक्शन प्रोसेस
इन विभिन्न पदों पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। रिटन एग्जाम में सफल कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।























