सरायपाली: हाथ मुक्का डंडा राड से मारपीट मामला दर्ज

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत हाथ मुक्का डंडा राड से मारपीट का मामला सामने आया है।गुरो सिंह ताण्डी ने पुलिस को बताया कि वह उपरोक्त पते पर रहता है । रोजी मजदूरी का काम करता है । स्वयं तथा छोटे भाई लखे सिंह ताण्डी का घर एक ही जगह पर था बाद अपने हिस्सा को किसी अन्य के पास बिक्री कर दूसरे जगह पर अपना घर बनाकर अपने परिवार के साथ रह रहा है । बेटी अहिल्या सागर उम्र 35 वर्ष साथ में रहती है । तथा बेटी पंकजनी दीप उम्र 42 साल आज अपने ससुराल से घर आई थी । दिनांक 29/01/2026 को किराना सामान लेने के लिए पास के दुकान लखे सिंह ताण्डी के किराना दुकान में सामान खरीदने के लिए गया था कि दुकान में लखे सिंह ताण्डी था जिन्होने देख कर गाली गलौज करने लगा तो मना करने पर भी गाली गलौज करने लगा फिर दुकान से वापस आ रहा था हो हल्ला को सुन करके लखे सिंह के लड़का अनुप ताण्डी एवं अंकित ताण्डी आये और सभी तीनों ने गाली गलौज कर झुमा झटकी करने लगा । अपना बीच बचाव हेतु चिल्लाया तो दोनो बेटियां अहिल्या सागर एवं पंकजनी दीप आकर बीच बचाव कर छुड़ाने लगा तो अनुप ताण्डी ने अपने हाथ में रखे लोहे के राड से अहिल्या के सिर में तथा अंकित ताण्डी ने डंडा से पंकजनी दीप को मारा जिससे बाएं भुजा के पास तथा सिर में चोंट आया है तथा लखे सिंह ने धक्का मुक्की कर जमीन में गिरा दिया जिससे बायें हाथ की कोहनी में चोंट आया है तथा बाएं कमर में दर्द हो रहा है । अपना आवासीय जमीन लखे सिंह ताण्डी न देकर किसी दूसरे को बेच दिया इसी बात को लेकर लखे सिंह ताण्डी के मन में भड़ास बना हुआ है इसी बात को लेकर तीनो ने झगड़ा विवाद कर जान से मार देने की धमकी देकर हाथ मुक्का डंडा राड से मारपीट किया है । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























