छत्तीसगढ़

घर में घुस गया तेदुवा

कुत्ते और तेंदुए की लड़ाई में जाहिर सी बात है कि जीत तेंदुए की ही होगी. लेकिन हर बार ऐसा होना जरुरी नहीं है. सामने आए वीडियों में एक कुत्ता ना सिर्फ रात के अंधेरे में तेंदुआ से भीड़ गया, बल्कि उसे भागने पर मजबूर कर दिया.

ये वीडियो कांकेर के धुर मनकेसरी गांव का बताया जा रहा है। जहां सोमवार रात 10 बजे एक घर में तेंदुआ घुसने की कोशिश कर रहा था. घर में रखवाली कर रहा कुत्ते ने तेंदुए को आते हुए देख लिया. जिसके बाद कुत्ते ने तेंदुए को भागने के लिए भौंकना शुरू कर दिया, लेकिन तेंदुआ उसे जबड़े में जकड़ कर शिकार करने की कोशिश करने लगा. पालतू कुत्ते ने हिम्मत दिखाते हुए मुकाबला किया और उसे घर से बाहर खदेड़ा.
क्षेत्र में तेंदुए का आतंक
जिले में तेंदुए का आतंक नहीं थम रहा है. कुछ दिन पहले तेंदुए ने सरोना वन परिक्षेत्र में 6 से अधिक लोगों पर हमला किया है. जिसमें से एक बच्चे की मौत हुई थी. उसका सिर सरोना क्षेत्र के जंगल में मिला था. इसके अलावा आंगनबाड़ी जा रही एक बच्ची भी तेंदुए के हमले से घायल हो हुई थी.
तेंदुओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
डूमाली गांव की पहाड़ी पर सक्रिय पांच तेंदुए मवेशियों को निशाना बना रहे हैं. जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। विभाग ने इन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाते हुए कैमरे और कर्मचारियों की तैनाती की है. साथ ही प्रशासन से ग्रामीणों ने समस्या पर शीघ्र कार्रवाई की अपील की है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!