देश का पहला कन्या सैनिक स्कूल खोला गया

बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में बेटियों के भविष्य को संवारने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। जी हां.. वृंदावन में देश का पहला कन्या सैनिक स्कूल खोला गया है। इसका लोकार्पण एक जनवरी को साध्वी ऋतंभरा के जीवन के 60 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित षष्ठिपूर्ति महोत्सव में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया।
बता दें कि 120 सीटों के लिए इसी महीने जनवरी 2024 में परीक्षा होगी। सीबीएसई पाठ्यक्रम के साथ बेटियों को सैन्य प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा। आगामी 21 जनवरी को लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों की ई-काउंसिलिंग होगी और मेरिट लिस्ट बनेगी।
तीन बैच बनाए जाएंगे
बता दें कि ये सत्र अप्रैल 2024 से शुरू होगा। इसमें बेटियों के तीन बैच बनाए जाएंगे। बेटियों को सीबीएसई शिक्षा के साथ सैन्य शिक्षा, खेलकूद के अलावा बाधा प्रशिक्षण भी पूर्व सैनिकों या एनसीसी द्वारा दिया जाएगा।






















