पिथौरा

श्याम महोत्सव को ले कर तैयारियां प्रारम्भ

नंदकिशोर अग्रवाल@
काकाखबरीलाल पिथौरा ।
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्याम सेवा समिति पिथौरा के द्वारा 6 वां फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन रखा गया है,जिसके लिए ब्यापक तैयारियां प्रारम्भ हो गई है । 14 एवं 15 मार्च को आयोजित उक्त कार्यक्रम में दूर दूर के श्रद्धालु शिरकत करेंगे।

विशाल निशान यात्रा निकाली जावेगी

14 मार्च को अपराह्न 2 बजे नगर के हृदय स्थल हनुमान मंदिर से श्याम भक्त निशान लेकर के विशेष शोभायात्रा के रूप में मुख्य कार्यक्रम स्थल मंडी के सामने तक पैदल चलकर जाएंगे ।

श्याम सकीर्तन व 56 भोग काहोगा आयोजन

15 मार्च को शायं 7:15 बजे श्री श्याम संकीर्तन एवम 56 भोग का आयोजन रखा गया है जिसमें कोलकाता से संजय मित्तल,मुम्बई से नम्रता करवा,अयोध्या से पप्पू सांवरिया,सराईपाली से खगेश डड़सेना जैसे महान गायक कलाकार श्याम भक्तो से भक्तों को रिझाएंगे।संगीत लहरी के रूप में निर्मल एंड ग्रुप दुर्ग के द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जावेगी।

होगा बाबा का अलौकिक श्रृंगार

श्याम सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस दौरान बाबा का अलौकिक शृंगार किया जाएगा, सवामणी लगाई जावेगी तथा रात्रि में श्याम रसोई का आयोजन किया गया है।

AD#1

VIJAY

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 06264640291

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!