सरायपाली : सामाजिक कार्यकर्ता ने प्राचार्य को स्थानांतरित करने की मांग की

सरायपाली. स्वर्गीय राजा बिरेन्द्र बहादुर सिंह शास महाविद्यालय सरायपाली में पदस्थ प्राचार्य को अन्यंत्र स्थानांतरित करने एक सामाजिक कार्यकर्ता ने कलेक्टर व आयुक्त उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन से की है।
सामाजिक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि वर्षों से एक ही पद पर प्राचार्य जमे हुए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता रणवीर मेश्राम ने बताया कि स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शास महाविद्यालय सरायपाली में लगभग 20-25 वर्षों से प्रभारी प्राचार्य के पद पर डॉक्टर अमृतलाल पटेल पदस्थ हैं। उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि एक ही स्थान पर वर्षों से रहने व पद छुटने का उन्हें भय है। जबकि शासन के नियमानुसार शासकीय कर्मचारी व अधिकारियों को तय सीमा के बाद स्थानांतरण का प्रावधान है। जितने वर्षों से वे इस कॉलेज में पदस्थ हैं, इतने वर्षों में कई सहायक प्राध्यापकों का स्थानांतरण हो चुका है और कई सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं, लेकिन इनका तबादला ना होने से कई तरह के संदेह पैदा हो रहे हैं। उन्होंने अति शीघ्र प्रभारी प्राचार्य अमृतलाल पटेल का तबादला करने शासन से अनुरोध किया है।
























