भंवरपुरमहासमुंद

पहली बारिश में बहा हाल ही में बने 19.98 लाख का स्टाप डेम

रामकुमार नायक महासमुंद(काकाख़बरीलाल)।रुर्बन क्लस्टर भंवरपुर बरतियाभाटा,उड़ेला,भंवरपुर,पलसापाली(ब) में कुल 9 स्टाफ डेम का निर्माण किया जा रहा था इसमें से पलसापाली गांव में कुल 3 स्टॉप डेम बनना था इसमें से एक बारिश में बह गया है.

आपको बतादे की अधिकारी व ठेकेदार अपनी गलती छुपाने के लिए डेम और ना बह जाए इसके लिए नाले के साइड में लगे हरे हरे पेड़ को काटवा कर डेम के साइड में लगावा रहे हैं और बोरी में मिट्टी डालवा कर कटे हुए पेड़ के पास रखवाया जा रहा है ताकि पानी के बहाव से डेम ना बह जाएं

प्राप्त जानकारी के अनुसार रुर्बन मिशन क्लस्टर क्षेत्र भंवरपुर के गांव में किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने 19.98 लाखों रुपए की लागत से एक-एक डेम का निर्माण किया जा रहा था इससे बसना विकासखंड के ग्राम पलसापाली(ब) में 3 भंवरपुर में एक उमरिया में दो और बरतियाभाठा में दो तथा उड़ेला में एक स्टाफ डेम का निर्माण कार्य किया जा रहा था.

जिसके लिए उप संचालक कृषि महासमुन्द को कार्य एजेंसी बनाया गया निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर क्षेत्रवासियों द्वारा शिकायतें लगातार की जा रही थी बावजूद इसके तमाम शिकायतों को विभाग द्वारा दरकिनार कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण किए जाने का दावा किया जा रहा था विभाग के इस दावे की पोल रविवार को हुई बारिश ने खोल दी और पलसापाली(ब) में बनाए जा रहे कुल 3 में से एक डेम बारिश के पानी में बह गया निर्माण कार्य शासन के निर्देशों के अनुसार नहीं होने को लेकर के क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों में नाराजगी थी।

उनका कहना था कि स्टीमेट में नीव 5-6 फिट होनी चाहिए लेकिन एक से डेढ़ फीट खोदकर गिट्टी के स्थान पर बोल्डर,बालू सीमेंट डालकर काम चलाए जाने की शिकायत नहीं की जा रही थी.जिसके बारिश में वह जाने की आकांक्षा शुरू से जताई जा रही थी प्रशासनिक अधिकारियों और विभाग विभाग के जिम्मेदार लोगों ने जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की शिकायतें को नजर अंदाज करते हुए गुणवत्ता युक्त निर्माण का दावा करते हुए अपनी पीठ थपथपा ली और जनता की गाढ़ी कमाई की मेहनत के पैसों का घटिया निर्माण कर सरकार को भी गुमराह किया.

अधिकारियों ने कहा एक दीवार कट गई

रुर्बन क्लस्टर भंवरपुर के ग्राम पलसापाली(ब) में स्टॉप डेम क्रमांक एक में वह जाने के मामले में 24 जून को सहायक भू संरक्षण अधिकारी बीएल भगत एवं एसडीओ कृषि एसआर डोंगरे निर्माण स्थल पर पहुंचे थे जहां उन्होंने निर्माण कार्य का जायजा लिया सब संरक्षण अधिकारी बीएल भगत ने बताया कि निर्माण अभी अधूरा है ज्यादा बारिश की वजह से स्टॉप डेम की एक दीवार कट गई है जिसे सुधारा जा रहा है स्टाप डेम बहा नहीं है पानी का बहाव साइड से हो रहा है निर्माण की गुणवत्ता घटिया होने के सवाल पर उन्होंने इससे इनकार किया वही मानसून में कार्य जारी होने की बात पर उन्होंने थोड़ा काम बचे होने की जानकारी देते हुए कार्य पूर्ण करने की बात कही इधर कार्यस्थल पर मजदूरों से सुबह 6 से शाम 6 बजे तक कार्य किए जाने के सवाल पर उन्होंने इससे इनकार किया.
आपको बता दें ग्रामीणों का कहना है की स्टाप डेम निर्माण के समय एक एक भी छड़ नहीं लगाया गया है ना ही कोई उच्च क्वालिटी का सामान लगाया गया है इसलिए पहली बारिश में डेम पानी मे बह गया है.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!