दिल्ली

शादी के 9 साल बाद जांच में महिला, निकली पुरुष

दिल्ली (काकाखबरीलाल).पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मेडिकल साइंस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां 30 साल की एक महिला दरअसल में जांच के बाद पुरुष निकली।

बीरभूम जिले की 30 वर्षीय एक विवाहित महिला को पेट में दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच करने के बाद डाक्टर भी हैरान रह गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि जिसे लोग महिला समझ रहे थे वह वास्तव में ‘पुरुष’ है और उसके अंडकोष में कैंसर है। ये एक विशेष बीमारी से ग्रसित है जो कि सिर्फ कई हजार लोगों में से किसी एक को होती है। दरअसल, ये महिला पिछले नौ साल से शादीशुदा है और कुछ महीने पहले पेट में दर्द की शिकायत लेकर शहर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अस्पताल गई थी। यहां डॉक्टरों ने जब उसकी मेडिकल जांच की तो उसमें यह तथ्य सामने आया कि वह महिला असल में पुरुष है। डॉक्टरों के मुताबिक, वह देखने में महिला है। आवाज, स्तन, सामान्य जननांग इत्यादि सब कुछ महिला के हैं। मरीज एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है।
जो कि 22,000 लोगों में से एक में पाई जाती है। जिसमें व्यक्ति जेनेटिकली पुरुष होता है लेकिन उसके शरीर के सभी बाह्य अंग महिला के होते हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!