दिल्ली

चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे अपनी बाइकिंग के शौक के लिए काफी मशहूर

दिल्ली (काकाखबरीलाल).देश के चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे अपनी बाइकिंग के शौक के लिए काफी मशहूर हैं। इस बार फिर से वो अपने इसी शौक की वजह से चर्चा में हैं।

भारत के सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायधीश शरद अरविंद बोबडे नागपुर मे हार्ले डेविडसन बाइक पर सवार नजर आए। बाइक के साथ खींची गई उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनकी इस तस्वीर को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया तो ये तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गई। दरअसल, नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में जस्टिस बोबडे को किसी परिचित की हार्ले डेविडसन फैट ब्वाय प्रीमियम बाइक दिख गई। फिर क्या था, जस्टिस बोबडे खुद को बाइक चलाने से नहीं रोक सके। उनका ये कारनामा पहले तो कैमरे में कैद हो गया फिर सोशल मीडिया पर छा गया। जस्टिस बोबडे बाइक के बेहद शौकीन हैं और उनके पास बुलेट जैसी तमाम गाड़ियां हैं। वो बाइक्स को लेकर अपने प्रेम के चलते चर्चा में रहते हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!