दिल्ली

मानवता हुई शर्मसार ससूर ने किया बहु से दुष्कर्म मामला हुआ दर्ज

मुरादाबाद (काकाखबरीलाल).  56 साल के एक व्यक्ति पर कथित तौर पर अपने बड़े बेटे की गोली मारकर हत्या करने और उसकी पत्नी का यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी व्यक्ति अभी फरार है। बहू ने आरोप लगाया कि 25 नवंबर को जब उसके पति और अन्य लोग एक शादी में गए थे, तब वह घर में अकेली थी। उस दौरान उसके ससुर ने उसका यौन उत्पीड़न किया। बहू ने कहा कि उसने अपने पति और सास को इस बारे में बताया, जिनका आरोपी से झगड़ा हुआ और उन्होंने उसे पुलिस में शिकायत दर्ज करने की धमकी भी दी। बहस के दौरान आरोपी के छोटे बेटे ने अपने पिता का पक्ष लिया और फिर पिता ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने बड़े बेटे को गोली मार दी।
एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा, “मृतक की पत्नी की शिकायत पर उसके पिता और उसके छोटे बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 34 और 376 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक का छोटा भाई और मुख्य आरोपी फरार हैं। हमने उन्हें गिरफ्तार करने टीमें बनाईं हैं।” एसपी ने आगे कहा, “शिकायतकर्ता को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा क्योंकि उसने अपने साथ यौन उत्पीड़न होने का आरोप लगाया है। हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। किरायेदार, मृतक की मां और अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे।” आरोपी सिक्योरिटी एजेंसी में काम करता है और मृतक एक निजी अस्पताल में सहायक कर्मचारी था। 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!