रायपुर

राजधानी के डॉक्टर ने लेडी डॉक्टर से किया रेप,मामला दर्ज

रायपुर(काकाखबरीलाल)। राजधानी में एक MBBS डॉक्टर पर साथी महिला डॉक्टर से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोप है कि डॉक्टर ने पहले तो लेडी डॉक्टर से दोस्ती की और फिर शारीरिक संबंध बना लिया। बाद में जब युवती ने डॉक्टर से शादी के लिए कहा तो उसने पल्ला झाड़ लिया। अब लेडी डॉक्टर ने रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में पदस्थ उस डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रायपुर के DD नगर थाने में इस बाबत शिकायत दर्ज करायी गयी है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता (28) अम्बिकापुर की रहने वाली डॉक्टर है और आर्युवेद की डाक्टर है। आरोपी डॉक्टर का नाम दीपंकर साहू (MBBS) है। पीजी की पढ़ाई कर रहा ये डाक्टर फिलहाल राजधानी के मेकाहारा में पदस्थ है। वहीं पीड़िता रायपुर में रहकर आयुर्वेद की प्रेक्टिस कर रही है। डीडी नगर टीआई के मुताबिक पीड़िता की साल 2018-19 में दीपांकर साहू से दोस्ती हुई थी। धीरे धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। इसी बीच आरोपी डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से कई बार शारीरिक संबंध बनाया।

जब भी पीड़िता आरोपी डॉक्टर से शादी की बात करती तो वो कोई न कोई बहाना कर शादी टालता रहा था। पीड़िता इस बात से आहत होकर डीडी नगर थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराई है। फिलहाल आरोपी MBBS डॉक्टर कोरोना आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी के बाद कोरिनटाइन पर है। पुलिस डॉक्टर के खिलाफ 376 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!