पिथौरा नगर को मिला 15 वर्षो के बाद सक्रिय नगर पंचायत अध्यक्ष

नंदकिशोर अग्रवाल/काकाखबरीलाल/पिथौरा. पिथौरा के नगर पंचायत के अध्यक्ष आज किसी नाम के मोहताज नही है ।नगर में चारो तरफ किसी से भी बात करने पर हर नागरिक नगर पंचायत अध्यक्ष से संतुष्ट नजर आता है।नगर के किसी को भी समस्या हो सीधे जा कर नगर पंचायत अध्यक्ष से अपनी बात रख देता है और बदले में उसे पूरा हो जाने वाला वादा मिल जाता है। जी हां हम बात कर रहे हैं नगर पंचायत अध्यक्ष श्री आत्माराम यादव जी की। इनके बड़े भाई श्री द्वारिकाधीश यादव जी विधायक हैं खल्लारी से ,मुकेश यादव उपाध्यक्ष हैं पिथौरा जनपद से।जिससे नगर वासियों को इनसे काफी उम्मीद है। जिस पर वे खरे उतरने का काफी कुछ प्रयास कर रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के तुंरत बाद से ही ये नगर विकास के बारे में आम राय लेने लगे थे।और उसी की परिणीति है कि आज नगर के वार्डों में इनके निर्देश पर सफाई मित्रों के द्वारा सफाई दरोगा श्यामू तिवारी की निगरानी में नालियों की सतत सफाई हो रही है वहीं सड़को की भी सफाई की ओर हमेशा नजर बनी रहती है। नगर के सौन्दर्यीय करण में भी ये प्रयासरत हैं।नगर के चारो प्रवेशद्वार पर सौंदर्य के लिए प्रवेश द्वार बनवाया जा रहा है।इनका कहना है कि नगर के जितने भी विकास के रुके हुवे कार्य हैं वे प्राथमिकता के साथ पूरे किए जाएंगे। वहीं पेयजल के बारे भी कहा कि ये नगर की बुनियादी जरूरत है।और इसमें कही भी कमी नही आने दी जाएगी। कर्मचारियों का साथ के बारे में कहते हैं कि ये मेरे परिवार है। और इनका मुझे भरपूर प्यार और साथ मिल रहा है। फंड के बारे में बताया कि नगर के विकाश के लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। मैँ नगर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूँ। और हर नागरिक का सुख दुख मेरा सुख दुख है।
इस बारे में नगर के समाज सेवी श्री बंटी छत्तीसगढ़िया से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि नगर में कार्यआज जो नगर मे कार्य हो रहे है या होने वाले है वह सब सोच पर ही निर्भर करता है । सोच वही सही जिसमे ईमानदारी कार्य करने का जुनून हो । जिस प्रकार से आम जनता की मांग पर जनप्रतिनिधि का त्वरित संज्ञान लेकर जमीनी स्तर पर मौका मुआयना कर समस्या की जड तक जाकर निराकरण करना एक उंची सोच विकास को महत्व देना ही दर्शाता है । नाली की समस्या हो या हाट हटवारा बाजार पसरा मुत्रालय की मांग हो । आज एक आम नागरिक की बात को ध्यान देना हर किसी के बस की बात नही है पंरतु अपने दायित्वों के प्रति पूर्ण समर्पण भाव से काम करने की बात आती है तो एक नाम आता है और वो है ।
नगर पंचायत अध्यक्ष महोदय
आत्मा राम यादव का नाम ही जुबां पर आता है।
वार्ड नंबर 12 के वे लोग जो लगातार पांच वर्षो से एक नाली की मांग को लेकर दर दर भटक रहे थे आज उनको यह बात पर गर्व है हमारी एक आवाज पर हमारे बीच आकर हमारी वर्षो की समस्या का हल पल मे हो गया ये जनता की आवाज आत्मा तक पहुंच गई और समस्या का निराकरण हो गया ।
सतत् नाली सफाई की बात पर तो आज हर नगर वासी खुश नजर आता है और कहता है की ऐसा कार्य जो वर्षो वर्ष नही हुआ आज हो रहा है मतलब विकास दिख रहा है ।

























