छत्तीसगढ़ राज्य में मरार पटेल समाज ने रचा इतिहास कोविड 19 से मृत परिवारों की सहायता करना हमारी जिम्मेदारी : राजेन्द्र नायक

राजिम. छत्तीसगढ़ प्रदेश मरार पटेल समाज के तत्वाधान एवं गरियाबंद जिला के धर्म नगरी राजिम में आयोजित कार्यक्रम में मरार पटेल समाज ने प्रदेश, राज व जिला के नेतृत्व में समाज मे कोरोना से मृत परिवार को सहयोग राशि प्रदान की गई। मरार समाज द्वारा पूरे प्रदेश के 32 गरीब परिवारों को चिन्हांकित कर जो निर्धन है व कोरोना से मृत परिवार है। उनको प्रदेश स्तर पर 5000 की राशि तथा राजिम राज द्वारा प्रत्येक परिवारों को 2000 की राशि एवं बरगद, पीपल के पौधे भेंट कर श्रद्धांजलि दी जा रही है। इसी तारतम्यता में राजिम राज के स्व. जेठू पटेल व स्व. कमलेश पटेल जो कोरोना से मृत हो चुके है उनको छत्तीसगढ़ मरार पटेल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल, प्रदेश संरक्षक टी आर पटेल, प्रदेश सलाहकार एन के पटेल, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर पटेल, राज अध्यक्ष बृजलाल पटेल, प्रदेश महामंत्री तेजराम पटेल, जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल, प्रशासनिक राज अध्यक्ष नारायण पटेल, सचिव विनोद पटेल, संरक्षक रोशन पटेल, कैलास पटेल, सलाहकार फिरंगी पटेल, सुखराम पटेल, अंकेक्षक देवसिंग पटेल, तहसील अध्यक्ष संतोष पटेल, बसंत पटेल, उपाध्यक्ष नारायण पटेल,गनपत पटेल, सलाहकार गेंदलाल पटेल, राज कोषाध्यक्ष आशाराम पटेल, कार्यलय सचिव भुखन पटेल, दामोदर पटेल, हेमसिंग पटेल, अशोक पटेल आदि के द्वारा कोरोना से मृत परिवार को 14 हजार की राशि भेट किया गया।
कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल संबोधित करते हुए ने कहा कि कोरोना महामारी पूरे विश्व मे व्याप्त है, और इस भीषण महामारी में हम बहुत से अपनो को खोये है। उनकी पूर्ति हम कभी नही कर पायेंगे। यह समय विपरीत परिस्थिति में धैर्य के साथ सावधनी रखकर कोरोना महामारी से निपटने का समय है। आज हमारे समाज द्वारा कोरोना से मृत परिवारों को सहयोग राशि देना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। यह सहयोग बहुत बड़ी नही है लेकिन समाज द्वारा यह संदेश दिया जा रहा है कि इस दुख की घड़ी या विषम परिस्थिति के कोई भी समाज का व्यक्ति अकेला नही है। वरन पूरा समाज उनके साथ है। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि अब हमारा समाज रोटी बेटी के साथ साथ रचनात्मक व सृजनात्मक कार्यो में अपनी भागीदारी निभा रहा है। कोरोना काल मे लगातार सूखा राशन बाटना, निःशुक्ल सब्जी वितरण करना, गरीब बच्चों को निशल्क शिक्षा ग्रहण करना, प्रतिभावान छात्र छात्राओं के लिये केरियर गाइडेंस कार्यक्रम करना, समाज द्वारा स्वच्छता अभियान चलाना, साथ ही प्रत्येक कोरोना से मृत व्यक्तियों के नाम से पीपल का वृक्ष लगवाने हेतु आह्वान करना समाज का सराहनीय पहल है। उन्होंने आगे कहा कि पीड़ित परिवार के दिवंगत के नाम पर बरगद या पीपल का पेड़ श्रध्दांजति स्वरूप प्रदान किया जा रहा है पौधे की जिम्मेदारी मृतक के परिवारों को दी जा रही है ताकि वृक्षारोपण का सही देख-भाल हो सके तथा सभी 18 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में अपना वैक्सीनेशन लगवाने की भी अपील किया है।
जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल ने भी कहा कि इस भीषण महामारी में कोरोना से मृत परिवार के घर मे सामाजिक पदाधिकारी पहुँच कर श्रद्धांजलि राशि अर्पित कर रहे है। यह समाज के द्वारा मानवीय संवेदना को दर्शाता है। समाज देख की घड़ी में दुखित परिवार के साथ खड़ा हुवा है। समाज का कोई भी व्यक्ति अपने आपको निर्धन व असहाय ना समझे।
प्रदेश महामंत्री तेजराम पटेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में मरार समाज ने 32 परिवारों को श्रधंजलि राशि दी है। निश्चित ही दुखित परिवार के साथ पूरा समाज है। समाज दुख की घड़ी में अपने नैतिक जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यो का निर्वहन कर रहे है। हमारे समाज का उद्देश्य रहा है कि सभी लोग खुश रहे, किसी को कोई तकलीफ ना हो, सभी लोग निरोग रहे। इस पर हमारा समाज कार्य कर रहा है। उक्त अवसर पर राज सदस्यों में राजू पटेल, आनंद पटेल, दामोदर पटेल, अशोक पटेल, कृष्ण कुमार पटेल, दीपक पटेल, भीखम पटेल, लक्ष्मी नारायण पटेल, कीर्तन पटेल,सुमेर पटेल,नंदकुमार पटेल, अजय पटेल आदि उपस्थित हुये।



















