ईंटा से मारपीट

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र में श्यामसुन्दर बारीक ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बडेडाभा में रहता है तीसरी कक्षा तक पढा है खेती किसानी का काम करता है । पांच भाई हैं सभी का हिस्सा बंटवारा हो गया है अलग अलग कमाते खाते हैं। बडे भाई मनसाराम की मृत्यु हो गई है उसके चार लडके हैं। दिनांक 21.10.2024 को ग्राम पिपलीपाली रोड किनारे खेत ग्राम गढफुलझर में धान कटाने गया था । धान काटने के बाद हार्वेस्टर चला गया था शाम 05.00 बजे बडे भाई मनसाराम का लडका सुकालु बारीक आया और पिताजी की मृत्यु हो गई है तुम ही हमारे बाप हो हमारे चारों भाईयों का हिस्सा बंटवारा को क्यों नहीं कर रहे हो कहते गंदी – गंदी गाली गुफ्तार कर जान सहित मार दूंगा कहते हुये वहां पर पडे ईंटा को उठाकर बांये कान एवं बांये पैर के जांघ में मार दिया जिससे चोटे आई है। घटना को भगदल बारीक देखा एवं बीच बचाव किया है, उसके बाद लडका निर्मल बारीक को फोन से बुलया और घटना के बारे में बताया। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























