बसना

बसना:हवा में तलवार लहराकर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने दबोचा

बसना। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार तलवार लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तलवार बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बसना में पदस्थ पुलिस टीम 4 जुलाई 2026 को टाउन पेट्रोलिंग एवं अपराध नियंत्रण की कार्रवाई पर निकली हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पिरदा स्थित चनाट रोड चबूतरा के पास एक युवक हाथ में धारदार तलवार लेकर हवा में लहरा रहा है तथा आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने एक युवक को हाथ में लोहे की धारदार तलवार लेकर लोगों को आतंकित करते हुए पाया। पूछताछ में उसने अपना नाम पिंकूराज भोई (24 वर्ष), निवासी ग्राम पिरदा, थाना बसना, जिला महासमुंद बताया।
पुलिस ने आरोपी से तलवार रखने के संबंध में वैध दस्तावेज एवं लाइसेंस की मांग की, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 65 सेंटीमीटर लंबी लोहे की धारदार तलवार, जिसकी अनुमानित कीमत 500 रुपये बताई गई है, को जब्त कर लिया।
प्रारंभिक जांच में आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध पाया गया। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी। थाना बसना में अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है तथा नियमानुसार न्यायालय को सूचना प्रेषित की गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!