महासुमंद

कोमाखान :जमीन पर वाहन खड़ा करने को लेकर पारिवारिक विवाद, दंपति से मारपीट

महासमुंद। जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुसमी में जमीन पर मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कुसमी निवासी चोवाराम पटेल ने पुलिस को बताया कि वह खेती-किसानी एवं कारपेंटर का कार्य करता है। 3 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे उसने अपने घर के सामने स्थित हिस्से की जमीन पर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी। उसी स्थान पर उसके बड़े पिता रतनलाल पटेल भी अपनी मोटरसाइकिल रखते थे। किसी कार्यवश चोवाराम ने रतनलाल की मोटरसाइकिल को वहां से हटाकर बाहर रख दिया।
शिकायत के अनुसार, कुछ समय बाद रतनलाल पटेल मौके पर पहुंचे और मोटरसाइकिल हटाने की बात को लेकर नाराज होकर गाली-गलौच करने लगे तथा जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान दुलरवा पटेल तथा उसके पुत्र बलराम पटेल और विजय पटेल भी वहां पहुंच गए। विरोध करने पर चारों ने एकराय होकर चोवाराम पटेल के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी मीना कुमारी पटेल के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।
मारपीट की घटना में चोवाराम पटेल के बाएं गाल, सिर, बाएं हाथ और दाएं घुटने में चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी मीना कुमारी के बाएं हाथ और सिर में चोट लगी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296, 351(2) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!