महासुमंद

महासमुंद : राड से युवक पर हमला

महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में बिट्टू शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड न0 9 ईसाई पारा महासमुन्द का निवासी है ,कक्षा 8वी तक पढा है , ड्रायवरी काम करता है , कि दिनांक 25.12.22 को क्रिसमस त्यौहार अपने मोहल्ले घर के सामने में परिवार एवं पडोसी सहित डेग लगाकर नाच गाना कर त्यौहार मना रहे थे, करीब 08.30 बजे रात्रि मोहल्ले का आकाश नाम का लडका अपने बुलेट से आया और गली से जाने के लिये कहा तो उसे समझाकर बताये कि उधर से चले जाओ इधर डेग रखा है बच्चे एवं महिलाये नाच रही है, तो वह लडका इधर से जाउंगा कहकर जीद करने लगा, और गाली गुप्तार करने लगा जिसे समझाकर भेज दिये थे, कुछ देर बाद वह अपने घर से राड लेकर आया और गाली देते जान से मारने की धमकी देते अपने पास मे रखे राड से उनको मारपीट करने लगा, मारपीट करने से दाहिने भुजा, बाये कान,एवं दाहिने माथा के पास चोट लगा है, बीच बचाव धिरेन्द्र कुमार एवं उषा शर्मा व मौके पर उपस्थित लोग बीच बचाव किये एवं देखे सुने है। मारपीट कर आकाश भाग गया। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!