महासुमंद

महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम बड़गांव के मृतक श्री कमलेश निषाद की पत्नी श्रीमती कमला के लिए तथा विकासखण्ड पिथौरा अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु होने पर ग्राम बिजरापाली के मृतक श्री बिसहत यादव की पत्नी श्रीमती सोनबाई यादव के लिए एवं ग्राम बरनाईदादर के मृतक श्री विद्याधर यादव के पिता श्री देवेन्द्र यादव के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!