बागबाहरा

बागबाहरा: पीकप वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर साइकिल को मारी ठोकर

बागबाहरा@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत पीकप वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है। लोकेश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह  वार्ड नं 01 भानपुर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद छ.ग. का रहने वाला है ,कक्षा 12वी तक पढा लिखा है। रोजी मजदूरी का काम  करता है  दिनांक 09/07/2025 के रात्रि करीब 09.30 बजे अपने लड़का नरेन्द्र साहू को लेने अपने मोटर सायकल क्र CG 06 HC 0219 से रेल्वे स्टेशन गया था रात्रि करीबन 09.55 बजे ट्रेन आने के पश्चात अपने लड़का को लेकर वापस अपने घर भानपुर जा रहा था क‍ि चंडी मंदिर मोड एनएच 353 रोड के पास पहूंचा था ,रोड डायवर्ड होने से अपने मो0सा0 सुमीत बाजार  की ओर मुडा तभी पीछे से आ रही पीकप वाहन क्र CG 04 HQ 7533 का चालक अपनी पीकप को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते  मो0सा0 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया ,जिससे  स्वयं और  लड़का नरेन्द्र साहू दोनो मो0सा0 से  नीचे गये ,एक्सीडेंट से  बांया हाथ के पंजा ,सीना ,बांया कंधा ,बांया कोहनी एवं  लड़का के बांया हाथ के पंजा ,दाहिना पैर के जंघा में एवं पीठ के बांयी ओर चोंट आयी है।  पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!