बसना: गाली गलौज कर मारपीट मामला दर्ज

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर मारपीट का मामला सामने आया है।मोहम्म्द कादरी ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर 15 बसना का निवासी है वर्तमान में वार्ड 08 का पार्षद है कक्षा 12 वीं तक पढा लिखा है दिनांक 12/07/2025 के प्रात: लगभग 04/00 बजे छोटा भाई अफसर कादरी फोन कर बताया कि मैं टेलीफोन आफिस के सामने पड़ा हूं मुझसे बंसुला डीपा के विरेन्द्र मिश्रा के द्वारा अश्लील गाली गलौच कर मारपीट किया गया है तब जाकर देखा तो भाई टेलीफोन आफिस के पास पड़ा था तथा पुछने पर अज्ञात कारण से विरेन्द्र मिश्रा द्वारा उससे गाली गलौच कर अज्ञात बस्तु से मारपीट करना ईशारे से बताया जिससे भाई अफसर कादरी के मुह में चोंट लगा है दो तीन दांत टुट गया है जबड़ा एवं सिर के पीछे चोंट लगा है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।



























