पटेवा: घर के सामने खड़े हाईवा वाहनों से डीजल चोरी

पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत घर के सामने खड़े हाईवा वाहनों से डीजल चोरी का मामला सामने आया है। विवेक पटेल ने पुलिस को बताया कि वह वृन्दावन कालोनी ग्राम पंचायत झलप थाना पटेवा जिला महासमुंद का रहने वाला है । कक्षा 12 वीं तक पढ़ा है । ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है । दिनांक 22/02/2025 के रात्रि 08.00 बजे हाईवा वाहन क्रमांक CG 06 HB 9666 के ड्रायवर किशन साहू, CG 06 GW 6660 के ड्रायवर गंगाराम साहू, CG 06 GY 6660 के ड्रायवर युवराज साहू, CG 06 HA 9666 के ड्रायवर मनोज ध्रुव, CG 06 GW 9666 के ड्रायवर प्रितम साहू, CG 06 GV 6660 के ड्रायवर द्वारिका यादव घर के सामने खड़ा कर लाक किया था । दिनांक 23/02/2025 के सुबह करीबन 08.00 बजे मुंशी लोकेश ध्रुव ने बताया कि उक्त सभी हाईवा वाहन के टंकी का ढक्कन खुला हुआ है टंकी में डीजल नही है । घटना दिनांक को जब अपने ट्रासपोर्टिंग आफिस से घर जा रहा था तो देखा था कि घर के सामने घटना स्थल में एक सफेद रंग की स्कारपियो वाहन संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था जिसका नंबर मालूम नहीं है । सभी हाईवा वाहन में श्री ओम स्वास्तिक फ्यूल्स रसनी से फुल टैंक करवता हूं । संदेह है कि घटना दिनांक को सफेद रंग की स्कारपियो वाहन में सवार अज्ञात चोर द्वारा हाईवा वाहन क्रमांक CG 06 HB 9666, CG 06 GW 6660, CG 06 GY 6660, CG 06 HA 9666, CG 06 GW 9666, CG 06 GV 6660 के टंकी से लगभग 600 लीटर डीजल कीमती करीबन 55,800 रूपये को चोरी कर ले गये है । पुलिस ने303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























