सरायपाली

नगरपालिका सरायपाली में बेहतर और सुरक्षित यातायात को लेकर बैठक सम्पन्न… अब सड़क किनारे तक समान फैला कर रखने वाले दुकानदार हो जाये सावधान…

सरायपाली (काकाखबरीलाल)। पूरे छत्तीसगढ़ में बेहतर व सुरक्षित यातायात हेतु सभी स्थानीय निकायों द्वारा सड़क किनारे लगाने वाले व सड़क तक समान निकलने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन व निकायों के आपसी सहयोग से कार्यवाही आरम्भ कर दी गई है । इस सिलसिले में सरायपाली नगरपालिका द्वारा भी इन लोगो के खिलाफ कार्यवाही किये जाने हेतु पालिका द्वारा प्रशासन व व्यापारियों के मध्य आपसी सहयोग व सुझाव लेकर कार्यवाही किये जाने हेतु पहली बार नगरपालिका में बैठक आयोजित की गई ।

आज दोपहर 3 बजे नगर पालिका परिषद के सभागृह में सरायपाली शहर के व्यापारियों की बैठक पालिका अध्यक्ष अमृतलाल पटेल की अगुवाई में की गई । जिसमे सरायपाली के व्यापारी एवम नागरिकगण नगरपालिका सभापति हरदीप सिंह रैना पूर्व पार्षद गंगाराम पटेल पूर्व पार्षद विकास सिंह जसपाल सिंह , दीपक शर्मा, अवधेश अग्रवाल , दिलीप गुप्ता , संदीप अग्रवाल , प्रदीप गुप्ता , विपिन उबोवेजा , गोपाल अग्रवाल , दिनेश अग्रवाल , सेवाशंकर अग्रवाल , मदन अग्रवाल , सुशील जैन , प्रवीण अग्रवाल जगदीश अग्रवाल , संजय अग्रवाल , कमल अग्रवाल , दिनेश संतलाल अग्रवाल , कमलकिशोर अग्रवाल आदि उपस्थित थे । सभी ने बेहतर व सुरक्षित यातायात व्यवस्था के संबंध में अपना अपना सुझाव दिया ।
बैठक अनेक सुझाव लिए गए जिनमे प्रमुख रूप से व्यपारियों से शेड व समानो को सड़क किनारे से हटाने तथा सड़क किनारे लगाए गए विज्ञापन बोर्ड को हटाने का सुझाव भी दिया गया । नगर के सबसे व्यस्त मार्ग जयस्तंभ चौक से पदमपुर मार्ग पर सबसे अधिक अतिक्रमण पर बैठक में गंभीरता से लिया गया । जहां व्यापारियों द्वारा सर्वाधिक अतिक्रमण कर सड़क को संकुचित कर दिया गया है । इसी वजह से सर्वाधिक घटनाएं इसी मार्ग पर होना बताया गया । पहले नोटिस दिए जाने व इसके बाद सीधे समान जप्ती पर एकराय बनाई गई ।

इन सुझावों का मकसद यह है कि अतिक्रमण हटाने के पूर्व व्यापारियों व प्रशासन के बीच एक आमसहमति बनाई जाए इन सुझावों को एसडीएम को दिया जाएगा पश्चात फिर एक बैठक आयोजित कर अतिक्रमणों को हटाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी ।

नगरपालिका अध्यक्ष अमृत पटेल व सभापति हरदीपसिंह रैना ने बताया कि अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर व्यापारियों की इस बैठक का उद्देश्य बगैर किसी नुकसान के व्यापारियों , नगरपालिका व प्रशासन के बीच सामंजस्य स्थापित कर बेहतर व सुरक्षित यातायात व्यवस्था सभी के सुविधानुसार किया जा सके…पालिका प्रशासन 29 फरवरी से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस देगी और 1 मार्च से जब्ती की कार्रवाई शुरू करेगी ।

व्यापारियों द्वारा पहली बार पालिका में बैठक में बुलाए जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!