सरायपाली

ताला तोड़कर स्कूल से कम्प्यूटर व प्रोजेक्टर ले उडे़ चोर

सरायपाली (काकाखबरीलाल).  सिघोडा़  थाना के अन्तर्गत ग्राम चारभाठा  के प्राचार्य  शौकीलाल भोई द्वारा  शिक्षा विभाग द्वारा लगाये गए कम्प्यूटर व प्रोजेक्टर की चोरी की शिकायत आरक्षी केन्द्र मे दर्ज कराई है.  शौकीलाल भोई ने पुलिस को को बताया कि दिनांक 14/10/2020 को विद्यालय का कार्य समाप्त कर शाम करीबन 16:30 बजे विद्यालय के कमरो मे एवं मेन गेट मे ताला लगाकर सभी शिक्षक गण अपने अपने निवास स्थान पर चले गये थे जो दिनांक 15/10/2020 को प्रात: 10:00 बजे स्कूल के शिक्षक एवं स्वीपर जब स्कूल पहूंचे तो स्कूल का मेन गेट खुला हुआ था स्कूल अंदर जाकर देखे तो डिजिटल क्लास रूम का दरवाजा भी खुला था, क्लास रूम के अंदर डिजिटल क्लास रूम प्रोजेक्ट के तहत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लगाये गये 03 नग प्रोजेक्टर, 01 नग मोनिटर, 01 नग यू पी एस, 01 नग स्कूल सर्वर (राउटर), 01 नग एक्सेस पाईंट(मोडेम), 01 यू पी एस रेक, कम्प्यूटर केबल (पेच कार्ड), एवं 01 नग एम्प्लीफायर किमती करीबन 90,000 रूपये डिजिटल क्लासरूम के अंदर नही था उक्त कम्प्यूटर सामग्री को कोई अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 14/10/20 के दरम्यानी रात्रि मे चोरी कर ले गया है।   प्रार्थी की शिकायत  पर पुलिस ने     भादवि की धारा 380 , 457 के तहत अपराध पंजीबध्द का विवेचना में लिया है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!