बसना

पौंसरा : रासेयो इकाई भुकेल द्वारा सात दिवसीय शिविर का आयोजन

काकाखबरीलाल, बसना । राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भूकेल द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम पौंसरा में मुख्य अतिथि श्री जय नारायण पटेल प्रतिनिधि अध्यक्ष जनपद पंचायत बसना एवं श्री शिमोन नंद सरपंच ग्राम पंचायत पौंसरा की अध्यक्षता में आज दिनांक 23 12 2019 सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के टेल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर रासेयो का ध्वज का मुख्य अतिथि के करकमलों से सम्पन्न हुआ।मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए श्री पटेल ने रासेयो की प्रशंसा करते हुए स्वयंसेवको को बधाई दी।सरपंच शिमोन नंद ने भी शिविर का स्वागत करते हुए स्वयंसेवको की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम अधिकारी श्री बैकुण्ठ दास ने रासेयो शिविर के मुख्य उद्देश्यों के बारे में बताया। साथ ही संस्था प्राचार्य श्री डी के मरावी ने रासेयो के बारे विस्तार से उपस्थित स्वयंसेवको एवं अन्य ग्रामीणों को बताया।

मंचासीन अतिथियों जा स्वागत रासेयो बैज एवं पुष्पहार से दलनायक श्री गोपाल चौधरी दलनायिका कु जानकी पटेल एवं अन्य स्वयंसेवको द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री खेमराज पटेल ग्राम प्रमुख पौंसरा ,श्री उपेंद्र दाऊ सरपंच गुढ़ियारी एवं पंचगण उपस्थित थे।संस्था से श्री सी एस पटेल व्याख्याता श्री गफ्फार खान शिक्षा ने अपनी उपस्थिति दी। कार्यक्रम का संचालन श्री एस के साहू व्याख्याता ने की।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!